
आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोह
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
रोहतास: नोखा थाना क्षेत्र के एक निजी हाल में आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार का स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधि और डीलर संध ने उन्हें अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर स्वागत किया इसके साथ ही उनके स्वस्थ जीवन की कामना किया गया।
जहां संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक समान प्रक्रिया है जबकि जन प्रतिनिधियों और डीलर संध के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया।

वहीं नए आपूर्ति पदाधिकारी को भी सभी ने अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया नए आपूर्ति पदाधिकारी ने अपने कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया इस कार्यक्रम के अध्यक्षता डीलर संध के सचिव गुडेन जी ने किया
मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार सभापति राधेश्याम सिंह नोखा विडियो, शैफाली,सीओ मकसूदन चौरसिया पश्चिम जिला पार्षद सदस्य कृष्ण मुरारी उर्फ मोलू मिश्रा देवानंद राम, कैलाश पासवान, राज जी पासवान, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, प्रमोद शर्मा, वार्ड प्रतिनिधि अफताब आलम, सोनू चौरसिया, मुखिया रंजीत पासवान, मुखिया प्रतिनिधि विवेक कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।




















