[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचाशिक्षक मणिनाथ पाठक सिर्फ शिक्षक नहीं थे बल्कि वे समाज के एक कुशल नैतिक मार्गदर्शक भी थे: शिक्षकगण
पटनाबिहारराज्य

दानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।

दानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।

Sr DCM, अभिनव सिद्धार्थ के दिशा निर्देश पर दानापुर मंडल, लगातार रच रहा है इतिहास

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

दानापुर मंडल ने नवंबर 2025 में टिकट जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है। मंडल द्वारा संचालित नियमित एवं प्रभावी टिकट जांच अभियानों के परिणामस्वरूप कुल 1.23 लाख बिना टिकट एवं अनियमित टिकट वाले यात्रियों से 6 करोड़ 16 लाख रुपये की वसूली की गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवंबर 2025 तक दानापुर मंडल द्वारा अब तक 43 करोड़ रुपये की राशि 8 लाख 61 हजार अनाधिकृत एवं अनियमित यात्रियों से वसूली जा चुकी है, जो मंडल के सतत एवं प्रभावी टिकट जाँच अभियान का प्रत्यक्ष परिणाम है।

मंडल के विशेष अभियान ‘लाल गाड़ी’ टिकट जाँच अभियान ने इस उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अभियान के माध्यम से स्टेशन एवं गाड़ियों में गहन जांच की जा रही है, जिससे यात्रियों में सतर्कता बढ़ी है और बिना टिकट यात्रा में कमी आई है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार तिवारी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

“दानापुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर उचित श्रेणी में हीं यात्रा करें तथा भारतीय रेल की सेवाओं का लाभ उठाएं।” अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक)।

Check Also
Close