[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचाशिक्षक मणिनाथ पाठक सिर्फ शिक्षक नहीं थे बल्कि वे समाज के एक कुशल नैतिक मार्गदर्शक भी थे: शिक्षकगण
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

आभा के जीवन साथी, राजीव कुमार सिंह का हुआ निधन, जिले में शोक की लहर

कई दिग्गज ने जताया शोक, कहा वो एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी और मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे

जमुई ब्यूरो बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई: ललिता कला अकादमी की निदेशिका , श्यामा प्रसाद सिंह महिला कॉलेज की व्याख्याता एवं प्रसिद्ध संगीतज्ञ आभा कुमारी के प्राणेश्वर सह जाने-माने समाजसेवी राजीव कुमार सिंह का हृदयघात से निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस जमुई शहर स्थित अपने आवास पर ली। वे अपने पीछे धर्मपत्नी , पुत्र-पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से किऊल नदी के तट पर किया गया। इकलौते पुत्र ने धार्मिक मान्यता के अंतर्गत उन्हें मुखाग्नि दी। श्री सिंह के असामयिक स्वर्गीय होने से जमुई स्तब्ध है। यहां के दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि दी है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने समाजसेवी राजीव कुमार सिंह के निधन को जमुई के लिए अत्यंत दुखदाई बताया है। उन्होंने श्री सिंह को प्रखर वक्ता और मानवता का पर्याय बताते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी इंसान थे। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से जमुई में एक अलग पहचान बनाई । लोग जाति , धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैं उन्हें बारंबार नमन करता हूं।
जानी – मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने समाजसेवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से जमुई में समाजसेवा के एक युग का अंत हो गया है। भारतमाता का महान सपूत चिरनिद्रा में सो गया। उनका जाना पूरे जमुई के लिए दुखदायी है। एक महान समाजसेवी , उदार व विशाल हृदय , दूरदर्शी और लोकप्रिय मानव को हमने खो दिया। जमुई के साथ राज्य में समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। मैं उन्हें नमन करती हूं।
राज्य उद्घोषक सह जिला संवाददाता डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि राजीव जी के निधन से पूरा जमुई शोकाकुल है। उनके जैसे सपूत को खो कर भारत माता की आंखों में भी आंसू है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने जमुई में निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है। उन्होंने निष्ठा के साथ समाजसेवा की औऱ पूरे जिला में स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का फौज खड़ा किया। वे ऐसे बिरले समाजसेवी थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि राजीव कुमार सिंह के निधन से जमुई में समाजसेवा का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। एक समर्पित , कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया। वे भारत माता के एक ऐसे सपूत थे , जिन्होंने अपना जीवन जिलावासियों के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से समाज का मस्तक ऊंचा हुआ। वे एक अत्यंत सक्षम और संवेदनशील मानव भी रहे। उनका जाना पीड़ा दायक है।
मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक ने कहा कि पूर्व मंत्री राजीव बाबू महान विभूति , विलक्षण नेतृत्व , दूरदर्शिता व महामानव के पर्याय थे। वे अब हमारे बीच नहीं रहे , लेकिन उनकी प्रेरणा , उनका मार्गदर्शन , हर जिलावासी को , हर स्वैक्षिक कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। डॉ. अभिषेक ने उनके प्रभु चरणों मे चले जाने के बाद उन्हें उदास ह्रृदय से श्रद्धांजलि दी।
शिक्षाविद लक्ष्मण झा , विजय कुमार सिंह , आशीष कुमार सिंह , अमर सिंह , मो. खुर्शीद आलम , अशोक कुमार सिन्हा , भूपेंद्र सिन्हा , राजीव रंजन , राकेश कुमार , देवी कुमारी उर्फ रंजना जी , काजल शर्मा , सुनीता कुमारी , अंजली समीरा किंडो , गीता कुमारी , पबिता देवी , अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव आदि ने भी समाजसेवी राजीव कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Check Also
Close