[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
देशपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

राजकुमार 11 को हरा हर्ष 11 सेमीफाइनल में..

मोतिहारी: माँ भवानी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, पटपरिया(मोतिहारी) में आयोजित टूर्नामेंट के 4थे क्वार्टर फाइनल मैच में हर्ष 11 शिवहर ने राजकुमार 11 मोतिहारी को 7 विकेटों पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजकुमार 11 मोतिहारी की टीम ने 15वें ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर मात्र 123 रन बनाए, जिसमें आदिल ने 26, शिवम ने 28 एवं ब्लूटूथ ने 22 रनों का योगदान दिया। हर्ष 11 शिवहर की तरफ से मृत्युंजय ने 4 और तुषार ने 3 विकेट झटके।

जवाब में 124 रनों का पीछा करते हुए हर्ष 11 शिवहर की टीम ने मृयुंजय के 42(16 बॉल) एवं तुषार के 40 रनों की बदौलत आसानी से 12वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष 11 शिवहर के हरफनमौला खिलाड़ी मृत्यंजय को दिया गया।

अम्पायर की भूमिका में सुनील कुमार एवं रूपेश कुमार थे जबकि स्कोरिंग अमन दूबे ने की। वहीं कमेन्ट्री का जिम्मा आकाश कुमार एवं लिटिल गुरु ने निभाया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा।

मौके पर आनंद सिंह, रूपेश सिंह, विचारी यादव, ब्रजेश सिंह, चुमन पटेल, सूरज सहित हज़ारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Check Also
Close