[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

गांव परिक्रमा अभियान के तहत किसानों से संपर्क करेगी भाजपा, इनरवा में हुई शुरूआत 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अब किसानों से संपर्क करने की योजना बनायी है।जिसकी शुरुआत यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। वहीं सीमावर्ती इनरवा बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव परिक्रमा अभियान के कार्यक्रम की शुरुआत का लाईव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा। मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुशील जायसवाल , राजेश जायसवाल , किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार शिबू , नरेंद्र प्रसाद , अनिल पटेल ,जनार्दन प्रसाद कुशवाहा ओम प्रकाश शर्मा , शत्रुघ्न चौरसिया , सोनेलाल चौरसिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं लोकसभा सह संयोजक शिवेंद्र कुमार शिबू ने बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के हक में कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रमुख रूप से हैं। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर बहुत बड़ा सम्मान देने का काम किया है। अब तो ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से भाजपा पूरे देश में संदेश देना चाहती है कि गांव और किसान पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।किसान हमारे देश के रीढ़ है। भाजपा एक एक किसानों से संपर्क कर मोदी सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाये गये योजनाओं के बारे में अवगत करायेगी। मौके पर किसानों ने भी कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा।

Check Also
Close