[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
टॉप न्यूज़देशबिहारराज्यरोहतास

पीएनबी शाखा कार्यालय दावथ के नवीकृत परिसर का हुआ उदघाटन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा कार्यालय दावथ के नवीकृत शाखा परिसर का उद्घाटन पटना अंचल प्रबंधक सुधांशु शेखर दास एवं मंडल प्रमुख औरंगाबाद के विश्वजीत विश्वास ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। बैंक के शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मियों ने अंग वस्त्र पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। उसके बाद लाला लाजपतराय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर आरती किया गया।

इस मौके पर बैंक के उच्चाधिकारियों ने कहा कि 12 अप्रैल 1895 को देश के पहले स्वदेशी बैंक के रूप में पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने की थी। उन्होंने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपने ग्राहकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के प्रति सचेत है।

बैंक ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाकर ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाया है । बताते चले कि दावथ में पंजाब नेशनल बैंक की नींव छब्बीस जून 1979 की पड़ी थी। वर्तमान में अभी लगभग पच्चीस हजार से अधिक ग्राहक हैं। साथ ही नया परिसर पूर्णतः आधुनिक करण से युक्त ए सी है।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक सुमन कुमार, बैंक कर्मी अजय कुमार, मनीष प्रकाश, रौशन कुमार, अनुराग कुमार, श्री कांत,अनिल कुमार, पप्पू कुमार, राम कुमार राय, नितेश कुमार,समेत अन्य उपस्थित थे।

Check Also
Close