रोहतास दिनारा संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दिनारा (रोहतास) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने जन विश्वास यात्रा के क्रम में शुक्रवार को रोहतास जिले में आ रहे हैं। तेजस्वी यादव शुक्रवार दोपहर में बलदेव उच्च विद्यालय, दिनारा के मैदान में जनसभ को संबोधित करेंगे।
जनसभा को लेकर उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को दिनभर गहमा-गहमी रही। राजद के नेता, कार्यकर्ता मंच और मैदान को तैयार करवाने में लगे रहे।
विधायक विजय मंडल, विधान पार्षद अशोक पाण्डेय,राजद प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, राजद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर जिला महासचिव राजू यादव, विधायक प्रतिनिधि पप्पू यादव,एवं अन्य कार्यकर्ता तत्पर दिखे।