कैमुर संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट
जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत बूथों का निरीक्षण किया गया।
* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दुर्गावती प्रखंड में केंद्रीय बल के आवसान स्थल हेतु चिन्हित राजकीयकृत इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय धनेक्षा तथा शत्रुहरण +2 उच्च विद्यालय कल्याणपुर का निरीक्षण कर केंद्रीय बलों के आने से पूर्व उनके आवासन हेतु सभी आवश्यक सुविधा तैयार करने का निर्देश दिया गया।
* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, खजुरा, मध्य विद्यालय छाता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुआंव, उत्क्रमित उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चहरिया पर अवस्थित बूथों का निरीक्षण किया गया एवं मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय करने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया।