[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
अरवलदेशबिहारराज्य

नीतीश की सरकार में बही है विकास की गंगा: चंदेश्वर

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था, नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में विकास की गंगा वही है कभी लोग शाम होते ही अपने घरों से निकलने में हिचकते थे।

आज लोग देर रात तक कहीं से भी घूम कर अपने घर पहुंच रहे हैं नीतीश कुमार के कार्यकाल में चाहू मुख विकास हुई है।

उक्त बातें सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के अभिलाषा उत्सव हॉल में एनडीए गठबंधन के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के जहानाबाद लोकसभा प्रत्याशी सांसद चंदेश्वर सिंह चंद्रवंशी ने कही साथी उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में जहानाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में हमने कई विकासात्मक कार्य किए हैं।

जिसके वजह से क्षेत्र की जनता ने हमें दोबारा सांसद बनने का मन बना लिया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क सिंचाई स्वास्थ्य समेत कई प्रकार के विकासात्मक कार्यों का हमने अमली जामा पहनाया है।

शेष बचे कार्यों को आने वाले दिनों में पूर्ण करने की वादा करता हूं वही जादू के पूर्व विधायक के सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है शहर हो या गांव चारों ओर सड़क वापुल पुलिया की जाल बिछा दी गई है।

वहीं उन्होंने जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि आने वाले दिनों में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत देकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने का काम करें वही कार्यक्रम के अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के अरवल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की।

इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष रविंद्र राम हम जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन समेत एनडीए गठबंधन के कई नेता शामिल थे।

Check Also
Close