[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

ब्राह्मण समाज की समृद्धि एवं उत्थान को लेकर बैठक।

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज(रोहतास)। काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोड़ारी स्थित कारुणेश शांडिल्य उर्फ सोनू तिवारी के आवास पर रविवार को ब्राह्मण समाज के समृद्धि एवं उत्थान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

अध्यक्षता गुप्तेश्वर तिवारी एवं संचालन पूर्व उपप्रमुख संजय तिवारी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंडों के शहरी एवं ग्रामीण कस्बों से ब्राह्मण समाज के शिष्टमंडल उपस्थित हुए।

उसके बाद भगवान परशुराम जी के तैलचित्र समक्ष लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन व वंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षता कर रहे श्री तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदि-अनादि काल से ही ब्राह्मण सर्वश्रेष्ठ रहा है और रहेगा।

साथ ही साथ दूर दराज से आए हुए सभी ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा कि आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज की क्या स्थिति है।

इसपर विशेष रूप से सोचने और समझने की जरूरत है । आज के समय में हमारा समाज कहां जा रहा है उसको देखने की जरूरत है ।

साथ ही साथ सभा स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने ब्राह्मण समाज के समृद्धि एवं उत्थान पर अपनी-अपनी बातें रखी ।

बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के समृद्धि एवं उत्थान कैसे हो इस पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया । मौके पर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंडों से आए हुए ब्राह्मण समाज के समस्त प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।

Check Also
Close