[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

जसौली से बाइक में छुपा कर ला रहे गांजा के साथ दो तस्कर गिरफतार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इंडो नेपाल बॉर्डर से भंगहा पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भंगहा थानाध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि गुरुवार के संध्या थानाध्यक्ष आशीष कुमार संध्या गस्ती पर थे।

उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर बाइक के टंकी मे गांजा छिपाकर नेपाल से ला रहे है। सूचना पाते ही सूचनार्थ जगह पर नाका लगा दिया गया।

तब तक एक बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जब बाइक सवार को रोककर तलाश ली गई तो उसके बाइक की टंकी और सीट के नीचे से मादक पदार्थ गांजा प्राप्त किया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के झुमका गांव निवासी पन्नालाल साह के रूप मे कि गई है।

जबकि दूसरे तस्कर की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के पिपरा बिंदा चौक निवासी भिखारी माझी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि धराया तस्कर पन्नालाल साह पुराना गांजा तस्करी का माफिया है।

जप्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय किमत दो लाख बावन हजार रुपए आकी गई है। वही धराए तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close