[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 में नगर सहयोग का शिविर हुआ आयोजनहौसला हो तो ऐसा! प्रधान की सोच ने बदल दी करवादिया के इस गांव की तस्वीर,कुण्डवा चैनपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में दो जगह से भारी मात्रा में शराब सहित तीन गिरफ़्तार मेधावी छात्रा शोभा कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिसैनिक रोड बैरगनिया में वाहन की ठोकर से नेपाल महादेव पट्टी निवासी घायल, देखने पहुंचे विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, बेहतर इलाज के लिए रेफ़र…जमुई के लोकप्रिय जिलाधिकारी नवीन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटनभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर जल्द ही बजने वाली है शहनाई, अरवल डीएम SP के पास पहुंच शादी के कार्डथाना चकिया के (SHO) अर्जुन सिंह पुलिस , जनमानस में अच्छा व्यवहारबिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारित
देशविदेश

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का बड़ा बयान: “रसरंजन के लिए नहीं, जिम्मेदारी निभाने आई हूं”

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का बड़ा बयान: “रसरंजन के लिए नहीं, जिम्मेदारी निभाने आई हूं”

बिरगंज २९ भदौ: काठमांडू – नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि वे किसी भी तरह के व्यक्तिगत लाभ या पद का रसास्वादन करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनी हैं, बल्कि परिस्थितियों ने उन्हें यह जिम्मेदारी उठाने के लिए विवश किया है।

प्रधानमंत्री कार्की ने कहा, “मैं रहर से प्रधानमंत्री नहीं बनी हूं। सब तरफ से आवाज उठी और मैं विवश हुई। यह पद रसास्वादन के लिए नहीं है। उम्र भी अब इसके लिए नहीं है। किसी भी हालत में हम छह महीने से ज्यादा नहीं रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी पूरी करके छह महीने बाद आने वाले नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप देंगे। मुझे सहयोग दीजिए।”

प्रधानमंत्री कार्की ने पाँच महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए, जो खासकर हाल ही में हुए जेन-जी आन्दोलन में मृत और घायल नागरिकों के लिए राहत और सहायता से जुड़े हैं जेन-जी आन्दोलन में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा।प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आन्दोलन में घायल सभी लोगों का उपचार सरकार द्वारा मुफ्त किया जाएगा।शव को लाने और अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।आन्दोलन में अपंगता का शिकार हुए व्यक्तियों को आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से शान्ति बनाए रखने और सरकार के कदमों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल शान्ति स्थापना और स्थिरता है ताकि देश में सामान्य जनजीवन जल्द बहाल हो सके।

Check Also
Close