चकिया – चकिया तहसील क्षेत्र के गांव कौडिहार स्वर्गीय शशिकांत सिंह U.P.P. (दीवान) के पुण्यतिथि के अवसर पर परिवारों द्वारा गरीबों को कंबल बांटा गया , खासकर उत्तर प्रदेश में। यह एक सामाजिक कार्य है जिसमें दिवंगत प्रियजन की याद में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित किए जाते हैं। आज के इन आयोजन में इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार दीप नारायण सिंह यादव (प्रदेश मीडिया प्रभारी) और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे , जो इस नेक पहल की सराहना करते हैं।
जन सच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीप नारायण सिंह यादव की ओर से समाजसेवी व स्वर्गीय शशिकांत सिंह यादव U.P.P की पुण्य स्मृति पर शुक्रवार आज दिनांक 28/11/2025 को उनके पैतृक आवास एवं घर पर गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मजदूर एवं प्रधान गढ़ और अन्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। दीप नारायण सिंह यादव पत्रकार ने कहा कि स्वर्गीय शशिकांत सिंह यादव जी ने आजीवन गरीबों की मदद करते रहे। उनका मानना था कि असहायों की मदद भी ईश उपासना है। उन्हीं की प्रेरणा से ही आज भी उनका परिवार गरीबों की यथा संभव मदद में लगा रहता है।