पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
चिरैया विधायक ने विधानसभा में मोथा तूफान से हुए फ़सल नुकसान के की मुआवजा की मांग

चिरैया विधायक ने विधानसभा में मोथा तूफान से हुए फ़सल नुकसान के की मुआवजा की मांग
मोतिहारी: चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने विधानसभा में विगत दिनों मोथा तूफान के कारण असमय आंधी बारीश होने से धान की फ़सल को हुए नुकसान व अतिवृस्टि के कारण खेतो में अभी तक पानी लगे होने के कारण दलहन व तिलहन फ़सल में भी विलम्ब हो रहा हैं।
जिससे किसानो को काफ़ी आर्थिक क्षति होने पर फ़सल क्षति की मांग की हैं। विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा की विधानसभा क्षेत्र के किसानो का आय का प्रमुख स्रोत खेती हैं ऐसे में किसान की मेहनत और खर्च से तैयार फ़सल असमय बारीश से क्षतिग्रस्त हो गया।
तथा किसानो के मेहनत पर पानी फिर गया।अतः किसानो को मुआवजा मिलना ही चाहिए जिसके लिए विधानसभा में फ़सल क्षति हेतु मांग की गई हैं।




















