[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधानमेंटेनेंस कार्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीशेखपुरा में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश का खुलासा, घर में घुसने के बाद हुई थी हत्याबाबा झुमराज मंदिर बटिया के पुजारी नारायण सिंह का हृदय गति रुकने से मौतकुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश का खुलासा, घर में घुसने के बाद हुई थी हत्या

शेखपुरा में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश का खुलासा, घर में घुसने के बाद हुई थी हत्या

शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट 

शेखपुरा। बरबीघा नगर परिषद के नारायणपुर मोहल्ले में 7 जुलाई को रेलवे स्टेशन के समीप नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान बिहारशरीफ के तकियापर निवासी सुरेंद्र केवट के रूप में हुई थी।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था, जिसमें ट्रैफिक डीएसपी, बरबीघा थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया था। जांच के दौरान नारायणपुर निवासी स्व. हरिकिशु पासवान के पुत्र सोनू कुमार और उसके तीन नाबालिग साथियों की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सोनू कुमार ने बताया कि 6 जुलाई की रात करीब 11 बजे सुरेंद्र केवट उसके घर में घुस गया था। कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी की घटना के बाद सोनू को सुरेंद्र पर संदेह था। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और सुरेंद्र को खेत की ओर ले जाकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में तीनों नाबालिगों को भी निरुद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close