[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष बंका के नेतृत्व में झाझा इकाई ने सुदूर देहातों में गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरणकुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचा
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

सब्जियों की खेती करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, उद्यान विभाग कराएगा 50 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती

योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सब्जियों की खेती के जरिए आय में वृद्धि करना है। कृषि प्रधान जनपद में आमतौर पर किसान धान व गेहूं की ही खेती करते आ रहे हैं।

किसानों को निशुल्क दिया जा रहा लौकी, करेला का बीज

योजना का मुख्य उद्देश्य सब्जियों की खेती के जरिए आय में वृद्धि

चंदौली जिले में उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जायद सीजन में 50 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराई जा रही है। इसके लिए किसानों को निशुल्क लौकी, करेला, खीरा व तोरई का बीज दिया गया है, ताकि खेती से किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सके।

आपको बता दें कि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सब्जियों की खेती के जरिए आय में वृद्धि करना है। कृषि प्रधान जनपद में आमतौर पर किसान धान व गेहूं की ही खेती करते आ रहे हैं। ऐसे में उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जायद की खेती के तहत सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बताते चलें कि इसके लिए शासन की और से 50 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 10 हेक्टेयर में करेला, 17 हेक्टेयर में लौकी व 10 हेक्टेयर में खीरा व 13 हेक्टेयर में तोरई की खेती कराई जा रही है।

इस संबंध में उद्यान निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जायद की खेती में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जियों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि चंदौली जिले में सब्जी की खेती को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सके। साथ ही साथ किसानों को आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close