[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष बंका के नेतृत्व में झाझा इकाई ने सुदूर देहातों में गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरणकुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचा
बिहारराज्यरोहतास

जिला पदाधिकारी रोहतास को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में ‌किया गया सम्मानित

जिला पदाधिकारी रोहतास को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में ‌किया गया सम्मानित

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

सासाराम (रोहतास) नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी अवार्ड्स के भव्य वितरण समारोह में रोहतास जिले को जल संरक्षण एवं जनसहभागिता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। रोहतास जिले के जल संरक्षण मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित- जल संरक्षण,वर्षा जल संचयन,जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, जनभागीदारी आधारित जल प्रबंधन, ग्रामीण स्तर पर जल बचाओ अभियान, माइक्रो वाटरशेड विकास कार्य जैसी पहलों को राष्ट्रीय मंच पर विशेष प्रशंसा मिली जिसके कारण जिला पदाधिकारी उदिता सिंह को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रोहतास जिले ने बीते वर्षों में जनसहयोग से कई प्रभावी मॉडल तैयार किए, जिनसे न केवल भू-जल स्तर में सुधार हुआ, बल्कि जल संसाधनों के दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में सशक्त परिणाम सामने आए।

सम्मान ग्रहण करने के बाद जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार रोहतास जिले के प्रत्येक नागरिक, जल संरक्षण स्वयंसेवकों, सरकारी विभागों एवं प्रशासनिक टीम की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले में जल प्रबंधन की ये पहल आने वाले वर्षों में और भी मजबूत होंगी।

Check Also
Close