[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष बंका के नेतृत्व में झाझा इकाई ने सुदूर देहातों में गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरणकुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचा
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल ने की फेनहारा प्रखंड के विभिन्न पैक्स की जांच

अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल ने की फेनहारा प्रखंड के विभिन्न पैक्स की जांच

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ी दयाल सुश्री मंगला कुमारी के द्वारा आज फेनहारा प्रखंड के मनकरवा पैक्स, मधुबनी पैक्स, फेनहारा पैक्स एवं बारा परसौनी फैक्स गोदामोंकी जांच की गई।

जांच के दौरान फेनहारा पैक्स एवं बारा परसौनी फैक्स बंद पाया गया जबकि मधुबनी पैक्स गोदाम में क्रय किए गए धान की मात्रा कम पाई गई वहीं मनकरवा पैक्स की स्थिति संतोष जनक प्राप्त हुई।

अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पंजीकृत किसानों के माध्यम से अनुमंडल अंतर्गत धान के अधिप्राप्ति की जानी है। कुछ पैक्स द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है जिससे सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रभावित हो सकती है।

इसको लेकर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी फेनहारा से स्पष्टीकरण किया गया है। जांच में पाया गया कि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी फेनहारा के द्वारा अपने कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को प्रखंड के सभी पैक्स गोदाम का निरंतर जांच करना सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन के साथ स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है।

Check Also
Close