[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
Crime Newsदेशपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पताही में प्रेमी के दर से प्रेमिका का शव बरामद,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

पताही/मोतिहारी से सचिन कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी। प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका का शव मिलने की खबर पर गांव मे सनसनी फैल गयी ।शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी ।सूचना पर पुलिस पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है ।पुलिस के अनुसार मृतक लड़की के परिजन प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है ।वही प्रेमी सहित उसके परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे है।पुलिस शव को बरामद कर अग्रतर करवाई में जुटी है।घटना पताही थाना के खुटौना गांव की बतायी जा रही है ।प्रेमी शादी शुदा बताया जा रहा है। पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में प्रेमी के दरवाजे से प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी फैल गयी ।शव देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ।शव के पास पहुचे लोग जितनी मुह उतनी बात कहते नही थक रहे थे ।सूचना मिलते ही पताही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मोहन सिंह के दरवाजे से एक युवती का शव बरामद कर करवाई में जुट गई है ।पुलिस के अनुसार घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रषंग का बताया जा रहा है।प्रेमी सहित उसके परिवार वाले घर छोड़ फरार बताए जा रहे है। पताही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि खुटौना गांव के मोहन सिंह के दरवाजे से एक युवती का शव बरामद किया गया है ।घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रषंग का बताया जा रहा है ।मृतिका के परिजनों द्वारा प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है ।आवेदन अभी प्राप्त नही है ।आवेदन प्राप्त होने पर अग्रतर करवाई किया जाएगा ।शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी किया जा रहा है।

Check Also
Close