[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशराज्य

विद्यालय में बच्चों से धुलवाए जा रहे झूठे बर्तन

विद्यालय में बच्चों से धुलवाए जा रहे झूठे बर्तन… वीडियो हुआ कैमरा में कैद…

चंदौली – ‘सब पढ़े, सब बढ़े’ का नारा देकर जहां केंद्र और राज्य सरकार हर गरीब बच्चे को मुफ्त शिक्षा देकर शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. वहीं इस सब के बीच लगातार शिक्षकों की मनमानी के चलते शिक्षा के मंदिर में मासूम छात्रों से जबरन काम कराने के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला प्राथमिक विद्यालय गोडटूटवा ग्राम पंचायत लौवारी कला नवगढ़ चंदौली से सामने आया है. जहां पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों से मिड डे मील के बर्तन धुलवाए जा रहे हैं.

 

 

 

 

 

 

 

दरअसल जिला चंदौली के लौवारी कला नौगढ़ स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार और पांच के बच्चों से शिक्षक मिड डे मील के बर्तन धुलवाने का काम करवाया जा रहा है. जिन मासूमों के हाथों में किताबे होनी चाहिए वे स्कूल में लगे हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रहे हैं. मासूम छात्रों से झूठे बर्तन धुलवाए जाने की ये तस्वीर कैमरे में कैद हो गई.

 

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट
Check Also
Close