[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
देशबिहारराज्यरोहतास

पूण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग में भाकपा सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर बापु के जीवनी पर चर्चा किया। जिसमें पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह ने कहा कि गांधी के बिचार आज भी प्रासंगिक है। मोहन दास करमचंद गांधी ऐसे ही नहीं राष्ट्रपिता बने, इसके लिए उन्होने एक धोती के साथ पुरा जीवन गुजार दिया।.उन्होने दुनिया को सत्याग्रह का संदेश दिया, बिना नूकसान पहुंचाये अपनी बातों और बिचारों से कैसे किसी को प्रभावित किया जा सकता है। असहयोग, करो या मरो, विदेशी कपड़ों की होली, दाण्डि यात्रा, भारत छोड़ो आदि कई आंदोलन के बदौलत देश के लोगों को एकत्र कर अंग्रेजों से देश को स्वतंत्र कराया.इस समय देश की सबसे बड़ी पार्टी गोड्से और सावरकर की बिचारधारा लागु करने व संविधान को समाप्त करने की निति पर काम कर रही है. देश में महगांई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। पीएम मोदी विदेशों में गांधी व बुद्ध की बात करते हैं, जबकि उन्ही के पार्टी के लोग गांधी के हत्यारे का महिमामंडन करते हैं. कार्यक्रम में मों कलामुद्दीन, हरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close