Saturday 12/ 07/ 2025 

Dainik Live News24
पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पौधा, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागतबैरगनिया शहर के पटेल चौक गोलंबर के पास रहेंगे तैनातशिव शिक्षा निकेतन मलियाबाग़ में मनाया गया गुरु पूर्णिमाश्रावण मास का शुभारंभ होते ही सड़कों पर रेंगने लगा भगवा वस्त्र धारी कॉवरियों से भरा वाहनसामाजिक न्याय की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक और ऐतिहासिक कदमसंगत से व्यक्ति का व्यवहार बदल जाता है: श्री जीयर स्वामी जी महाराज चेन पुलिंग करने वाले हो जाएं सावधान, 612 लोगों को लिया गया हिरासतउत्तर प्रदेश के टॉप-10 जिलों की रैंकिंग जारी, जालौन बना फिर नंबर-1, चंदौली को IGRS में छठवां स्थान​​​​​​​नगर परिषद् नोखा ने संपत्ति कर संग्रहण के लिए नई ऑनलाइन टैक्सेशन प्रणाली का किया गया औपचारिक शुभारंभचंदौली सहित आसपास के कई जिलों होगी भारी बारिश, 40 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी
खेलजमुईदेशबिहारराज्य

जमुई वन प्रमंडल द्वारा आयोजित मिनी मैराथन दौड़ अगले आदेश तक स्थगित

यह दौड़ राजकीय पक्षी महोत्सव के मौके पर आयोजित होना था

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 
जमुई वन प्रमंडल ने अपरिहार्य कारणों के चलते अगामी 04 फरवरी को निर्धारित मिनी मैराथन दौड़ को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह दौड़ राजकीय पक्षी महोत्सव का हिस्सा था। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कटौना मोड़ से गिद्धौर तक किया जाना था। वन विभाग ने अपरिहार्य कारणों के चलते इसे अगले आदेश तक टाल दिया है। हालांकि इसके लिए पंजीकरण का कार्य पूर्व की तरह जारी रहेगा। सुपात्र प्रतिभागी श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में दौड़ हेतु पंजीकरण कराएंगे। मिनी मैराथन दौड़ की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि मिनी मैराथन दौड़ के लिए प्रथम पुरस्कार की राशि 25 हजार रुपए तय है। द्वितीय पुरस्कार के लिए 15 हजार तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार की राशि निर्धारित की गई है। अंकित करने वाली बात है कि नागी पक्षी आश्रयणी में 10 फरवरी से राजकीय पक्षी महोत्सव का आगाज हो रहा है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उमंग और उल्लास नजर आ रहा है।

Check Also
Close