[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

नव निर्मित मॉडल थाना बटिया में थाना अध्यक्ष के रूप में नीतू कुमारी ने आधा दर्जन जवानों के साथ ली योगदान

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

बिहार पुलिस भवण निर्माण विभाग द्वारा नव निर्मित मॉडल थाना बटिया में थाना अध्यक्ष के रूप में नितु कुमारी का योगदान हो चुकी है । इनकी योगदान की सुचना पाकर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे गंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील रविदास एवं पेरा मटिहाना पंचायत की मुखिया श्रीमती रम्भा कुमारी कुशवाहा के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । मौके पर प्रखंड मुख्यालय सोनो से आए तकनीकी सहायक पिंकु कुमार , उप सरपंच केदार मंडल , समाज सेवी योगेंद्र यादव , उमेश मंडल , तुलशी मंडल , अमित यादव , बिशुनदेव यादव , त्रिपुरारी यादव , दीनदयाल यादव एवं जगत नारायण यादव आदि मौजूद थे ।

थाना अध्यक्षा श्रीमती नीतु कुमारी ने बताया कि थाना भवण नई होने के कारण व अपने वरीय पदाधिकारियों के निर्देशा नुसार इस थाना को अच्छी तरह से सजाना है । तत्पश्चात संभवतः आगामी 15 फरवरी तक उद्घाटन किए जाने की संभावना है । उन्होंने बताया कि हमारे थाना अन्तर्गत फिलहाल तीन पंचायतों में दहियारी , गंदर ओर पेरा मटिहाना पंचायत शामिल हैं । इसके अलावा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चरका पत्थर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले नैयाडीह पंचायत को शामिल किया जा सकता है । इन सभी तीनों पंचायत के लोगों के साथ पुलिस पब्लिक का मेत्री संबंध ओर भाईचारा निभाना है । उन्होंने आगे बताया कि थाना परिसर पुर्ण तरीके से भव्य तरीके से सजने के बाद आगामी 10 दिनों के अंदर वरीय पदाधिकारियों के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा । क्योंकि नये थाना भवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सामानों की आवश्यकता है जिसके पुरी होने के बाद ही उद्घाटन किया जाएगा । ज्ञात हो कि इस नये थाना का शुभारंभ हो जाने से पेरा मटिहाना , गंदर ओर दहियारी पंचायत के समस्त गांवों में बसने वाले लोगों को अब काफी सुविधा होगी । क्योंकि नव निर्मित थाना भवन इन तीनों पंचायत के मध्य भाग में निर्माण कराया गया है, जिस कारण तीनों पंचायत के लोग अब जब चाहे कुछ ही समय में अपना अर्जी लेकर पैदल ही थाना पहुंच जायेंगे ।

Check Also
Close