[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
टॉप न्यूज़देशबिहारराज्यरोहतास

14 फरवरी को रवि योग और रेवती नक्षत्र में मनाई जाएगी वसंत पंचमी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)प्रति वर्ष सरस्वती पूजा माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है । सरस्वती पूजा के दिन ही वसंत पंचमी का उत्सव मनाया जाता है । सरस्वती पूजा पर स्कूलों में ज्ञान की देवी मां शारदा की विधि विधान से आराधना की जाती है । इस वर्ष सरस्वती पूजा के दिन रवि योग और रेवती नक्षत्र है । जो कि ये दोनों ही शुभ कार्यों के लिए अच्छे माने जाते हैं । पंडित चारोंधाम मिश्रा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार सरस्वती पूजा के लिए आवश्य​​क माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 13 फरवरी दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगी और य​ह तिथि अगले दिन 14 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक मान्य रहेगी । श्री मिश्रा ने कहा कि उदयातिथि के अनुसार सरस्वती पूजा 14 फरवरी को ही होगी । उस दिन ही वसंत पंचमी भी मनाई जाएगी ।

सरस्वती पूजा 2024 का शुभ – मुहूर्त

14 फरवरी को सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 5 घंटा 35 मिनट तक है । पूजा का समय सुबह 07 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है ।

Check Also
Close