[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सरस्वती पूजा में हुड़दंंगई करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड: विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मैनाटाड़,इनरवा,भ़ंगहा और पुरूषोत्तमपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व आम लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्षों ने कहा की सरस्वती पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीजे बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। मां सरस्वती की प्रतिमा रुट चार्ट के अनुसार विसर्जन करना है। कानून का उलंघन करने वाले पर सख्त कारवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगो से अपील करते हुए कहा की आप पुलिस का सहयोग करें। कानून को हाथ में किसी को लेने की इजाजत नहीं है।पुलिस आपकी सेवा के लिए हमेशा मुस्तैद रहेगी। कोई भी अप्रिय सूचना को तुरंत पुलिस को बतावें।समय रहते कारवाई की जायेगी। विसर्जन में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई तय है। शांति समिति की बैठक में मैनाटांड़ थाना के अपर थानाध्यक्ष रामसेवक सिंह,इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार,भ़ंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी, पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित थाना क्षेत्रों के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

Check Also
Close