[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Crime Newsदेशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

चंदा देवी हत्याकांड में पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज, दो महिला गिरफ्तार 

बेतिया मौनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में चंदा देवी हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दो नामजद महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं मृतका के पिता रामबचन दास ने दहेज में चार लाख रुपया नहीं देने को लेकर अपनी बेटी का हत्या का आरोप लगाते हुए पति उपेंद्र दास, अजय दास, जितेंद्र दास, सुदर्शन दास ,रीता देवी, पुनीता देवी पन्नालाल दास और रंजीत दास के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

 दर्ज केस में उसने बताया है कि मैं अपनी बेटी चंदा देवी का शादी पुरुषोत्तमपुर के उपेंद्र दास के साथ वर्ष 2023 के 11 म‌ई को हिंदू रीति रिवाज से किया था ।शादी के कुछ दिन के बाद मेरी बेटी से बोलेरो खरीदने के लिए चार लाख रुपया की मांग ससुराल वालों के द्वारा किया जाने लगा। नहीं देने पर मेरी बेटी के साथ बराबर मारपीट की जाती थी। 12 फरवरी को मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। जितना जल्दी हो सके आ जाइये। आने पर देखा कि मेरी बेटी की मृत पड़ी है और उसके नाक मुंह से खून निकला हुआ है और गले पर कटे का निशान है ।मेरी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी है। इधर पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राम बचन दास के आवेदन पर पति उपेंद्र दास सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए रीता देवी और पुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है ।अन्य नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Check Also
Close