[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
औरंगाबाददेशबिहारराज्य

औरंगाबाद में सांसद राहुल ने पूछा – मूड कैसा है..?

औरंगाबाद, ब्यूरो

औरंगाबाद: राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को औरंगाबाद के गाँधी मैदान पहुँची ! सभा को सम्बोधित करते हुये राहुल गांधी ने जनता से पूछा – आपका मूड कैसा है..? देश के गरीब किसान दिल्ली जा रहे हैं, उन्हें छर्रे,टियर गैस के गोले मारे जा रहें हैं ! मैं हमेशा किसानों के संपर्क में रह रहा हूं,मेरी दो दिन पहले ही उन लोगों से बात हुई है ! मीडिया में ये सब नहीं दिखाये जा जायेंगे, क्योंकि मिडिया में सिर्फ मोदी जी दिखते हैं ! ये भाजपा एवं आरएसएस वाले देश में नफरत फैला रहे हैं ! इसी नफरत की आग में मणिपुर जल गई ! गरीबों को यहां न्याय मिलने वाला नहीं है ! उन्होंने कहा कि जाति जनगणना एक एक्स रे है, इसे पता चलेगा कि आदिवासी कितने,ओबीसी कितने और दलित कितने हैं ! फिर हम फाइनेंशियल सर्वे भी कराएंगे, बताएंगे कि किसके पास कितना धन है..?

राहुल गांधी ने कहा कि अमीरों का 14 लाख करोड़ रुपया माफ किया गया,वहीं नरेगा को चलाने के लिए सिर्फ 70 हजार !

 14 लाख करोड़ रूपया सिर्फ 10 15 अमीरों का माफ कर दिया गया ! कहा की देश में 650 हाईकोर्ट के जज हैं,जिनमें से 100 सिर्फ 73 फ़ीसदी वाले ( ओबीसी,एससी – एसटी ) के हैं 18 % जीएसटी आप भी देते हैं और 18% हीं अडाणी भी देतें हैं ! आपकी आमदनी पचास हजार,जबकि अदाणी का लाखों करोड़ हैं ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है दुबई के राजा गले मिल रहें हैं !

राम मंदिर का उद्घाटन में किसी एक भी गरीब का चेहरा दिखा..?

 राहुल गांधी बोले कि आप सबों ने राम मंदिर उद्घाटन देखा, कहीं कोई गरीब का चेहरा नजर आया..?,अडाणी दिखें,अमिताभ दिखें,सब अमीर लोग हीं दिखें ! आपकी दी हुई जीएसटी सब मिलकर लूट रहें हैं !

 इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी की क्या गारंटी है..?, मोदी सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं, गरीब बहुत गरीब होते जा रहें हैं,अमीरपहले से अमीर होते जा रहे हैं ! महंगाई सबको मार रही है लेकिन मोदी जी को इसकी चिंता नहीं है ! गरीबों किसानों के ऊपर ज्यादा टैक्स है,अमीरों के कॉरपोरेट टैक्स घटाये गए हैं ! मोदी जी ने गारंटी दिया था 2 करोड़ नौकरी देने का क्या वो दिला पाए.? 15 15 लाख रुपया आपको मिलें..?

 कांग्रेस ने जो गारंटी तेलंगना कर्नाटक में दी,उसे पूरा किया !

 बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार दोपहर को दिल्ली से सीधे गया एयरपोर्ट पहुंचे ! यहाँ से वे सरकुमार द्वारा औरंगाबाद गांधी मैदान आयें ! सभा समाप्त कर सड़क मार्ग द्वारा डेहरी ऑन सोन होते सासाराम पहुँचे ! जमुहार में रात्रि विश्राम करेंगे !

Check Also
Close