Saturday 15/ 11/ 2025 

Dainik Live News24
मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजनसशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजननेपाल की मासूम बेटी को भारत नेपाल बोर्डर रक्सौल बीरगंज से तस्कर के चंगुल से बचायामतगणना के दिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंधदूसरे चरण का मतदान नोखा में शांतिपूर्ण संपन्न92 वर्षीय पूर्व मुखिया उर्मिला देवी ने किया मतदानपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मां आशावारी मंदिर दावथ में किया पूजा अर्चना
देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मोदी सरकार के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध भाकपा माले, संयुक्त किसान मोर्चा और ऐक्टू के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इसके पूर्व माले कार्यालय में एकत्रित होकर मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां नारेबाजी कर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुभाष चंद्र कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि इन्द्रदेव कुशवाहा,खेमाग्रामस जिला अध्यक्ष सीताराम राम, अंचल सचिव अच्छेलाल राम,लक्ष्मण राम,ठगई राम, जुलकर नैन, बलिराम ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, रोहित दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। मौके पर कामरेड इन्द्र देव कुशवाहा ने कहा कि बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से देश की जनता त्रस्त है। चारों ओर साम्प्रदायिकता और दंगे कराना भाजपा का काम है। वहीं खेग्रामस जिलाध्यक्ष मजदूर नेता सीताराम राम ने कहा कि देश में सभी मजदूरों को 26,000 रु. न्यूनतम वेतन, 10,000 रु. पेंशन, कार्यस्थल पर सुरक्षा, ईलाज, प्रोविडेंट फंड लागू होनी चाहिए।

उन्होंने मोदी सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने , सभी 32 लाख ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड का गठन कर समाजिक सुरक्षा देने, सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों को जल्द भरती करने, ठेके पर लगे सभी मजदूरों-कर्मचारियों को पक्का करने,समान काम, समान वेतन लागू करने,स्कीम वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग किया। इनके अलावा लोकतंत्र, संविधान पर हमला बंद करने की पुरजोर वकालत की गयी।

Check Also
Close