[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Crime Newsकैमूरदेशबिहारराज्य

गांव के बधार में मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट

कैमूर से बड़ी खबर है कि चांद थाना क्षेत्र के शिऊ गांव के बधार में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, शव देखने के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गया, जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही लोगों पर पूर्व के विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी गई है

मृतक व्यक्ति चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिउ गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम मौर्या का 40 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार मौर्य बताया जाता है.वहीं सदर अस्पताल आय मृतक का भाई उपेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि गांव में हुए पूर्व के विवाद से ही मेरा भाई सात महीना से सैयद राजा में रह रहा था और गांव नहीं आता था

वहीं आज सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ शौच करने जा रहे थे तो देखा की मेरा भाई का शव बड़ा हुआ है. जिसके बाद देखते ही देखते यह बात आग की तरफ फैल गया. जिसके बाद हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दीया गया. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

उन्होनें गांव के ही लोग संतोष धोबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे सक है की उसने ही मेरे भाई को पूर्व के विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया है. क्योंकि घटना स्थल पर शराब की कुछ बोतले भी फेंका गया है . जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि उनको पीला खिला कर हत्या कर दिया गया है. क्योंकि वहां रहता ही नहीं था तो यहां आया आया कैसे हमलोग प्रशाशन से जांच कर कार्यवाई की मांग करते हैं. वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also
Close