[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
अरवलखेलदेशबिहारराज्य

मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो वीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अरवल जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन के कर कमलों द्वारा किया गया। खेलकूद के अंतर्गत फुटबॉल, वॉलीबॉल ,कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल का फाइनल मैच युवा क्लब बस्ती बिगहा एवं देवकुली के बीच खेला गया। मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा ने देवकुली युवा क्लब को 3/0 से फाइनल मैच जीत लिया।

वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता फाइनल अरवल एवं दोर्रा के बीच खेला गया जिसमें अरवल युवा क्लब विजेता एवं दोर्रा युवा क्लब उपविजेता के लिए चयन किया गया। इसी तरह कबड्डी में फाइनल अरवल एवं इटवां के बीच खेला गया जिसमें 47/40 से अरवल युवा क्लब विजेता एवं इटवां को उपविजेता चयन किया गया। तथा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिंदालाल कुमार,द्वितीय स्थान सोनू कुमार एवं तृतीय स्थान गोलू कुमार को चयन किया गया।

मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुखिया अभिषेक रंजन जी के द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए साथ ही यह भी कहा कि नेहरू युवा केन्द्र एक ऐसा संगठन है जो गांव से उठाकर युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम कर रहा है एवं युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

अंत में मगध सम्राट युवा क्लब के अध्यक्ष सूरज कुमार के द्वारा आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा कार्यक्रम में रोहाई पंचायत उपमुखिया सुनिल यादव, बिमल पटेल, रवि कुमार उपस्थित रहे | कार्यक्रम में नीरज कुमार, रजनीश कुमार अनिल कुमार, सचिन कुमार एवं अन्य व्यक्ति का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also
Close