[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Crime Newsकैमूरदेशबिहारराज्य

संदेहास्पद स्थिति में कमरे से मिला नव विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,

मौके पर पहुंचे डीएसपी

कैमूर संबादाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट

कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव में पुलिस ने एक कमरे से संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव बरामद किया है। घटना के बाद नरहन गांव पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक मांगने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका महिला की पहचान नरहन गांव निवासी विकास निषाद की पत्नी मंजू देवी उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई। इधर घटना की जानकारी मिलते हीं घटनास्थल पर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश पूर्वे पहुंचे जहां जायजा लेने के बाद जांच में जुट गए।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जमानिया गांव की रहने वाली मृतिका मंजू देवी की शादी वर्ष 2023 के मार्च महीने में रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के विकास निषाद के साथ हुई थी। शादी को अभी 1 साल भी पूरे नहीं हुए थे कि मंजू इस दुनिया को अलविदा कह गई।

घटना के संबंध में मृतिका के बड़े भाई ने बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल को लेकर मेरी बहन को 1 साल से ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे थे। अभी 10 दिन पहले हीं मेरी बहन के ससुर मेरे यहां आए थे जिनको समझा बुझाकर साथ में बहन को विदा किए थे। लेकिन यह नहीं पता था कि यह लोग इतने निर्दयी होंगे और एक सप्ताह के भीतर ही मेरी बहन को मौत के घाट उतार देंगे।

स्थानीय थाना में मृतक के परिजन

वहीं मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक शादीशुदा महिला की मौत की सूचना मुझे मिली। इसके बाद मैं घटना स्थल पर पहुंचा और महिला के शव को बरामद किया। वहीं परिवार वालों का कहना है कि महिला दरवाजा नहीं खोल रही थी जिसके बाद दरवाजा को तोड़कर खोला गया तो महिला पंखे से लड़की हुई थी। हालांकि यह जांच का विषय है मौत कैसे हुई है यह कहना जल्दबाजी होगा। वैसे अभी परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी जांच प्रक्रिया में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close