
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा बाजार समिति के मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है इसकी जानकारी देते हुए प्रोफेसर श्याम लाल सिंह ने बताया कि 1600 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 20 लड़कियों ने भाग ली।
जिसमें प्रथम स्थान रेखा कुमारी दूसरा स्थान कंचन कुमारी तीसरा स्थान गुड़िया कुमारी ने सफलता हासिल की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फर्स्ट सेकंड थर्ड को सामाजिक कार्यकर्ता विजय सेठ वार्ड पार्षद सदस्य सुनीता गुप्ता मम्मी वर्मा राजेंद्र सिंह के द्वारा मेडल और कलम देकर सम्मानित किया गया!