Thursday 10/ 07/ 2025 

Dainik Live News24
चंदौली सहित आसपास के कई जिलों होगी भारी बारिश, 40 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारीविपक्ष का चक्का जाम, भ्रम फैलाने की साजिश: चांद मलिक धूमधाम से सजाया गया बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिरमन की गति बहुत ही चंचल है: श्री जीयर स्वामी जी महाराज वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मालियाबाग चौक को किया जाममहागठबंधन का बिहार बंद बेतुका: आनंद चंद्रवंशीमतदाता पुनर्निरीक्षण 2025 चुनाव आयोग का गलत निर्णय: सुनील कुमार यादवअब OPD में आने वाले मरीजों की अस्पताल में ही बनेगी आभा आईडी, CMO ऐसे पूरा कराएंगे टारगेटधीरे-धीरे बढ़ने लगा है गंगा का पानी, आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरासशस्त्र सीमा बल एवं चरका पत्थर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो नक्सली गिरफ्तार
टॉप न्यूज़प्रौद्योगिकीस्टार्टअप

चीन की उम्मीदों के लिए ये एक बड़ा झटका

बीजिंग: चीन द्वारा चंद्रमा पर भेजी गई उपग्रहों की जोड़ी अपनी निर्धारित कक्षा तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई। चंद्रमा पर पहुंचने की चीन की उम्मीदों के लिए ये एक बड़ा झटका है। बता दें कि कि बुद्धवार शाम को जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से डीआरओ-ए और डीआरओ-बी नाम के उपग्रहों को चंद्रमा पर भेजा गया था।

लॉन्च होने के बाद पहला और दूसरा चरण सामान्य रूप से संचालित हुआ। इसके बाद के चरण में उड़ान के दौरान दोनों ही उपग्रहों से नियंत्रण छूटने लगा। इस वजह से दोनों उपग्रह पूर्व निर्धारित कक्षा में सही तरीके से प्रवेश करने में विफल रहे। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया है कि इसकी वजहों को तलाशा जा रहा है।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि चीन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की योजना थी कि इन दोनों उपग्रहों को चंद्रमा की प्रतिगामी कक्षा में प्रवेश कराया जाए।

वहां से दोनों साथ में उड़ान भरते और तीसरे उपग्रह डीआरओ-एल के साथ काम करते। डीआरओ-एल को फरवरी महीने में पृथ्वी और चंद्रमा के बीच लेजर-आधारित नेविगेशन प्रौद्योगिकियों का परीक्षण करने के लिए जिलॉन्ग 3 रॉकेट द्वारा पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया था।

डीआरओ चंद्रमा की सतह से हजारों किलोमीटर ऊंचाई पर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अत्यधिक स्थिर है, जो अंतरिक्ष यान को ईंधन का उपयोग किए बिना लंबे समय तक ट्रैक पर रहने की अनुमति देता है। चीनी वैज्ञानिकों की मानें तो अनुसंधान और अन्वेषण के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता।

Check Also
Close