[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष बंका के नेतृत्व में झाझा इकाई ने सुदूर देहातों में गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरणकुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचा
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

मुंडन संस्कार से लौट रही पिकअप वाहन पलटी 40 लोग घायल, 13 की स्थिति गंभीर

पिकअप का आगे का चक्का खुल जाने से घटी घटना

पिकअप चार बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे 10 फीट गड्ढे में गिरा

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई जमुई मुख्य मार्ग पर बटिया घाटी में सोमवार की देर रात देवघर से पांच बच्चो का मुंडन संस्कार कर वापस लौटते समय एक पिकअप वाहन पलट जाने से उसमें सवार 40 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हो गए।घायलों में मुंडन कराने वाले बच्चे भी शामिल है। इधर सूचना पर पहुंची चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफर अस्पताल में भर्ती कराया।

जिसमे 13 की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।सभी घायल की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बिरनिया बाज़ार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रामशरण तांती के पुत्र रौनक कुमार,दिव्यांशु कुमार,राजनंदनी कुमारी और राजेंद्र तांती लवकुश कुमार,अभी कुमार का बाबा धाम देवघर से मुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रहे थे।

पिकअप वाहन में बांस बल्ले से डबल छत बना हुआ था। जिसमें लगभग 40 लोग सवार थे। तभी बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ पर पिकअप वाहन तेज़ गति में होने के कारण उसका आगे  का एक चक्का खुल गया।जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर चार बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे रहे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

जिससे 25 महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए।जिसमे 13 को गंभीर चोटे आई है। सभी घायलों को चंद्रमंडी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए चकाई रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों ने बताया की बच्चे का देवघर से मुंडन करा कर लौट रहे थे ।तभी गाड़ी का चक्का खुल गया और वह अनियंत्रित होकर चार बार पलटी मार दिया।

पिकअप वाहन पर रामनरेश तांती, बबलू तांती,सीताराम तांती, रामशरण तांती, नीतीश कुमार, शंकर कुमार, मीणा देवी, रामवहादुर तांती, आशा देवी, रामरती देवी, रवीना कुमारी, सरोजनी देवी, दिवांशू कुमार, पूनम देवी, कोमल कुमारी, प्रियांशु कुमार, रौनक कुमार, झुना देवी,छोटू कुमार,लवकुश कुमार, राजेंद्र तांती, अभी कुमार, मीणा देवी, कुमकुम देवी, प्रमिला देवी, सजनी कुमारी, काजल कुमारी, प्रमिला देवी, मीठी कुमारी, सुदामा देवी, कविता देवी, अंजली कुमारी सहित 40 लोग सवार थे।सभी बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बिरनिया बाज़ार के रहने वाले है।

गंभीर रुप से घायल में रागिनी कुमारी 7 वर्ष, साक्षी कुमारी 8 वर्ष, नीलम कुमारी 45 वर्ष, ऋषि कुमार 9 वर्ष, रिशु कुमार 5 वर्ष, नीतीश कुमार 12 वर्ष,रामनरेश तांती 50 वर्ष, कविता देवी 45 वर्ष,सुदामा देवी 50 वर्ष, बबलू तांती 35 वर्ष, रामशरण जाती 50 वर्ष, आशा देवी 40 वर्ष और दिव्यांशु 3 वर्ष  शामिल है।जिसका इलाज देवघर में चल रहा है।वही दुर्घटना के बाद चंद्रमंडीह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Check Also
Close