
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा प्रखंड के बरांव मुख्य बाजार मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गायक विजेन्द्र यादव एवं गायिका अक्षरा गुप्ता के द्वारा होली गीत एवं हास्य कविताओं के द्वारा मनोरंजन किया गया। होली मिलन समारोह में होली खेले रघुवीरा, कनक पीचकारी सहित कई गाने गाकर लोगों को होली के रंग रंग को होलीमय बना दिया।
वहीं समारोह मे राजेश कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि होली भाई चारे का पर्व है सभी समुदाय के लोगों ने।धूमधाम से होली मनाई इस कार्यक्रम में शामिल हुए गायक बबली व्यास, डाक्टर गोपाल जी, ग्रामीण जनता विकलेश यादव, लक्ष्मण यादव, इंद्रदेव यादव, सुदामा राम,सुनील सिंह, पप्पू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।