[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बिहार के युवक ने रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, अस्पताल में हो गयी मौत

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मझवार रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात एक युवक ने विषाक्त खा लिया। कुछ ही देर में उसके मुंह से झांक निकलने लगा। यह देख वहां मौजूद के लोगों में हड़कंप मच गया।

बिहार के चांद थाना क्षेत्र के रहने वाला है युवक

शिवहोरिया गांव निवासी करण के रूप में हुयी पहचान

 पुलिस ने दे दी परिजनों को जानकारी

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित मझवार रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात एक युवक ने विषाक्त खा लिया। कुछ ही देर में उसके मुंह से झांक निकलने लगा। यह देख वहां मौजूद के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे पं. कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बिहार के चांद थाना क्षेत्र के शिवहोरिया गांव निवासी करण (22) शनिवार की रात चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर बैठा था। इसी दौरान उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसके मुंह से झाक निकलने लगी और हालत बिगड़ने लगी। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

चिकित्सकों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सदर कोतवाली के कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close