[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देशबिहारराज्यरोहतास

अग्नि पीड़ित परिवार की मातमपूर्ति में पहुंचे काराकाट लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) काराकाट लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में पांच लोगों के जिंदा जल जाने की घटना से मर्माहत लोगों के बीच आज पहुंचे एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, जहां परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को संवेदनाएं दी तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्होंने कहा, कि आप हमें जब और जहां खोजेंगे उपेंद्र कुशवाहा आपके लिए खड़े दिखाई देंगे।

इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, कि इस दलित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली हर सहायता राशि उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें, कि नोखा प्रखंड- प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि, जो कबीर अंत्येष्टि तथा पुनर्वास योजना के तहत दी गई है।

इसके अलावे भी सहायता राशि देने की प्रक्रिया चल रही है। श्री कुशवाहा ने कहा, कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करना हमारा दायित्व और कर्तव्य बनता है।

इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, परशुराम यादव, बसंत पटेल,राजु प्रधान, प्रशांत पंकज, प्रखंड अध्यक्ष बिदेलाल कुशवाहा, सुरेन्द्र चंद्रवंशी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Check Also
Close