[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देशबिहारराज्यरोहतास

किसानों को हर संभव मदद दिलाने का करेंगे प्रयास:- अवधेश यादव

कुर्था बाला के किसानों के खलिहान में नेवारी के गांज में आग लगने से लाखों रुपया के नेवारी जलकर राख :- भाकपा – माले

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

भाकपा – माले प्रखंड सचिव कॉमरेड अवधेश यादव ने एक प्रेस जारी कर कहा की कुर्था वाला के दर्जनों किसानों की खलिहान में नेवारी के गांज में आग लगाने से लाखो रु का नेवारी जल कर राख हो गया।

किसान बलिराम यादव, कमल यादव, त्रिलोकी यादव, बखोरा यादव, अशोक यादव, वावु यादव, ज्वाहिर यादव, सुनील यादव, मिथुन यादव, ओम प्रकाश यादव, आदि किसानों का लाखो रु का नेवारी जल कर राख हो गया,एक किसानों ज्वाहिर यादव जिनका एक सिसम का पेड़ था ओ भी झुलस कर जल गया।

सूचना मिलने पर भाकपा – माले प्रखंड सचिव कॉमरेड अवधेश यादव आग लगे हुए स्थल पर पहुँचे और किसानों से मिले।

किसानों से पूछे जाने पर कहा की हमलोग एक हीं जगह धान की पिटाई कर खलिहान में नेवारी को गांज देते हैं, और फिर समय – समय पर कुट्टी काट कर जानवर को खिलाने का काम करते हैं।

लेकिन पता नहीं ऐसी अनहोनी होनें वाला था, हमलोगो को एक लाख रु का नेवारी लगभग जल कर राख हो गया, हमलोग जानवर को कैसे खिलाऊंगा।

अवधेश यादव ने किसानों को अस्वाशन देते हुए कहा की सरकार से मिलनें वाले सहायता राशि को हर संभव प्रयास किया जायेगा।

अवधेश यादव ने जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह से मांग करते हुए कहे कि सैकड़ो किसानों का गांज में आग लगाने से जो लाखो रु की नेवारी की जो क्षति हुई है।

उसमें सभी किसानों को सरकारी सहायता राशि दिया जाए, एवं साथ ही साथ जिला पदाधिकारी से यह भी मांग किये की एक अग्निशमन सेवा (दमकल) प्रखंड मुख्यालय में स्थायी तौर से रखा जाय, ताकि आग लगाने पर जितना जल्दी हो सके अग्निशमन सेवा से आग बुझाने का काम किया जा सके।

अगर अग्निशमन सेवा (दमकल) स्थाई तौर से प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध रहता तो इतनी बड़ी आग लगने से हुई क्षति पर काबु पाया जा सकता था।

भवदीय

अवधेश यादव

भाकपा – माले, प्रखंड सचिव कुर्था

Check Also
Close