[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ग्राम प्रधान अरविंद कुमार गुप्ता ग्रामवासीयों क्षेत्र वासियों और देशवासियों को 15 अगस्त पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीसांप के काटने से महिला की मौत, अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरीचकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरार
बिहारराज्यरोहतास

प्रखंड स्तरीय खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के परिसर में मंगलवार को खरीफ महाअभियान 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर कृषि कृषि वैज्ञानिक प्रकाश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ पंकज कुमार बीडीसी राजेश यादव आत्मा के रमेश कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे किसानों को वैज्ञानिक प्रकाश कुमार द्वारा किसानों को जैविक खेती करने व जैविक खाद बीज प्रयोग करने की सलाह दी गई।

खेती के घाटे को पूरा करने के लिए पांरपरिक खेती के साथ मिश्रित खेती में जैसे मछली पालन, बत्तख पालन, गो पालन, मुर्गी पालन के अलावा पाली शेड लगाकर ब्रोकली, फल फूल आदि का उत्पादन कर अपनी आमदनी दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी गई।

खरीफ फसल में धान की सीधी बोआई, जीरो टिलेज, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, कीड़े मकोड़े को किस प्रकार की कीटनाशक दवाओं का कितनी मात्रा में प्रयोग करने, कम भूमि पर किस प्रकार पैदावार व उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया गया।

वही किसानों को जीरो टिलेज व श्री विधि से धान की खेती करने के तरीके पर प्रकाश डाला गया। श्री विधि से खेती करने के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही किसानों को खरीफ फसल में धान, मक्का सहित कई प्रकार की फसल के उत्पादन व रोग, कीट व्याधि से बचाव के साथ नई तकनीक के बारे में भी जानकारी विस्तार से दी गई। वहीं आत्मा के द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

वही प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशुतोष कुमार द्वारा भी किसानों को आत्मा, उद्यान सहित कृषि विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

मौके पर कृषि सलाहकार ओमप्रकाश सिंह, संदीप कुमार, किसान सुनील कुमार,कामेश्वर चौधरी ,हरसू प्रसाद अवधेश सिंह, रामजी सिंह, सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Check Also
Close