[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
दरभंगाबिहारराज्य

जीविका दीदी नबिता झा के द्वारा बनाई गई राखियों की बढ़ती मांग, खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों का अनूठा संगम

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

मिथिला पेंटिंग से रोजगार की नई राहें, नबिता झा का हुनर बना प्रेरणा स्रोत

दरभंगा, बिहार में दरभंगा जिले के सदर प्रखंड के कंसी गाँव की निवासी नबिता झा द्वारा खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों से बनाई गई राखियां बेहद लोकप्रिय हो रही हैं।

राखियों की अनूठी डिजाइन और पारंपरिक कलात्मकता ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है जिससे उनकी माँग तेजी से बढ़ रही है।

भगवती जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी नबिता झा ने इस पारंपरिक कला को न सिर्फ देश के कई हिस्सों में फैलाया बल्कि विदेशों तक भी पहुंचाया है।

 दिल्ली, पांडिचेरी, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के अलावा इंग्लैंड और बार्सिलोना जैसे देशों से भी उन्हें मिथिला पेंटिंग के ऑर्डर मिल रहे हैं।

नबिता झा को मिथिला पेंटिंग की प्रेरणा और प्रशिक्षण उनकी माँ बौआ देवी से मिला जो मधुबनी जिले के जितवारपुर गाँव की निवासी और प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।

बौआ देवी को 1976 में राष्ट्रीय पुरस्कार और 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अपनी मां के मार्गदर्शन में, नबिता ने इस कला को न केवल आत्मसात किया बल्कि उसे और भी उन्नत बनाया।

नबिता का मानना है कि मिथिला पेंटिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

उनका कहना है कि मिथिला की यह बेमिसाल कला पूरी दुनिया में अपनी जगह बना सकती है,बशर्ते इसे सही दिशा और प्रोत्साहन मिले।

दरभंगा जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस कला का हर जगह सम्मान हो रहा है और यही कारण है कि आज के युवा एवं युवतियाँ मिथिला पेंटिंग की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

इसी कड़ी में नबिता झा को जीविका द्वारा विभिन्न मेलों में स्टॉल प्रदान किए गए जहाँ वे अपनी कलाकृतियों को बेचकर अपनी जीविका चला रही हैं।

उनके द्वारा खादी पेपर और नेचुरल रंगों का उपयोग कर बनाई गई राखियां भी बेहद लोकप्रिय हो रही हैं।

राखी बनाने का उनका यह प्रयास मिथिला पेंटिंग की कला का एक और अनुपम उदाहरण है जो न सिर्फ उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान कर रहा है बल्कि इस कला की माँग को भी बढ़ा रहा है।

दरभंगा जिले की नबिता झा अब युवतियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। उनके प्रयासों ने यह साबित कर दिया है कि पारंपरिक कलाओं के माध्यम से भी वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है।

मिथिला पेंटिंग जो सदियों से इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर रही है अब नबिता झा जैसे कलाकारों के माध्यम से एक नए आयाम तक पहुंच रही है।

Check Also
Close