[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

मनोकामना मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है दावथ स्थित मां असावरी मंदिर

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) बिक्रमगंज अनुमंडल से मात्र 9 किलोमीटर दूर प्राकृतिक सुंदरता एवं शांत वातावरण के बीच दावथ गांव में स्थित करीब पांच सौ वर्ष पुराना प्राचीन आशावरी माता के मंदिर का रोचक इतिहास है।

यहां पर नवमी के दिन भारत के विभिन्न राज्यो से लोग आते हैं और परिवार की खुशहाली के लिए दुआएं मांगते हैं।

दावथ निवासी महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अभय सिंह, गुड्डू सर , धुनमुन सिंह, विनोद सिंह ,तनु सिंह,ने बताया की इस मंदिर की प्रसिद्ध अब मनोकामना पूर्ण मंदिर के रूप में लोग मान रहे हैं।

जिसकी जो भी मनोकामना होती है वे सच्चे हृदय से मां के शरण में आकर मांगता है मां उसकी मनोकामना एक वर्ष के अंदर ही पूरी कर देती है। मंदिर की देखभाल का कार्य समिति सदस्यों एवं गांव लोगो के द्वारा किया जाता है।

ग्रामीण अजय सिंह, संजय सिंह,अवधेश सिंह, रिंटू सिंह, ढुनमुन सिंह सहित कई लोगों ने बताया की ये ढेकहा राजपूत वंश की कुल देवी हैं। भारत मे जहाँ कहीं भी ढेकहा राजपूत हैं सभी दावथ के ही निवासी हैं।

मंदिर के पुजारी अंजनी पाठक ने बताया की जो भी सच्चा मन से माताजी का दर्शन करते हैं,माँ उनकी मन्नतें पूरी करती हैं। यहाँ साल में तीन बार विशेष पूजन होता हैं।

एक शारदीय नवरात्र में दूसरा माँ के जन्मउत्सव में और तीसरा चैत्र नवरात्र में, प्रत्येक अष्टमी तिथि को मां के भव्य आरती आयोजित की जाती है।मंदिर काफी विशाल हैं।साथ ही मंदिर के प्रांगण में एक बड़ा पुस्तकालय भी हैं।

जिस में गाँव के छात्र छात्रा,सांयकाल में अध्ययन करते हैं। इसमें गांव के सभी लोग अपना पूरा सहयोग देते हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी व ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था है।

Check Also
Close