[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
जमुईबिहारराज्य

शरद पूर्णिमा आज

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 हरेक साल अश्विन माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है । लेकिन सभी पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है ।

आश्विन महीने की इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि इस पुर्णिमा का शुभारंभ के साथ ही शरद ऋतु के आने का संकेत है ।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन भगवान कृष्ण ने गोपियों के संग रास रचाया था इसलिए इसे रास पूर्णिमा भीकहते हैं।

वहीं दूसरी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी भूमिलोक पर भ्रमण करने के लिए आती हैं , इसलिए इसे कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं ।

शरद पूर्णिमा के दिन रात में खुले आसमान के नीचे चांद की रौशनी में खीर रखने का विधान है । पंचमुखी हनुमान मंदिर बटिया के विद्वान पुजारी श्री मिथलेश पांडेय ने बताया कि इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है ।

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 16 अक्तूबर को रात 8 बजकर 40 मिनट पर होगा ।

पूर्णिमा तिथि का समापन शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगा । शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 5 बजकर 7 मिनट का होगा ।

Check Also
Close