[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

मुगलसराय में चोरी के बाद नपे 2 पुलिसकर्मी, एसपी ने लिया तत्काल एक्शन

पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल अमित सिंह और आकाश सिंह के खिलाफ कार्यवाही की है, फिलहाल दोनों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं

मुगलसराय कस्बे में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान हुयी चोरी

पैंथर मोबाईल में लगी थी दोनों की ड्यूटी

निलम्बित करने के बाद विभागीय जांच शुरू करने का आदेश 

चंदौली जिले के मुगलसराय इलाके में चोरी की घटना के बाद थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की है। मुगलसराय कस्बे में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान उनके इलाके में हुई चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक में कांस्टेबल अमित सिंह और आकाश सिंह के खिलाफ कार्यवाही की है। फिलहाल दोनों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि दिनांक 19 नवंबर 2024 को थाना मुगलसराय में नियुक्त मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस अमित सिंह एवं आरक्षी नागरिक पुलिस आकाश सिंह की पैंथर मोबाईल से कस्बा मुगलसराय में रात्रि ड्यूटी लगायी थी। इसी दौरान इनके ड्यूटी क्षेत्र में चोरी की घटना घटित हुयी, जिससे लगता है कि वे उस इलाके में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में शिथिलता दिखायी है।

इसीलिए उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना मुगलसराय पर नियुक्त मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस अमित सिंह एवं आरक्षी नागरिक पुलिस आकाश सिंह को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने सम्बन्धित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच शुरू करवा दी गई है।

Check Also
Close