[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर “हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर धनहर दिहुली” का हुआ मूल्यांकन

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

  • – लोगो को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरिक्षण 
  • – क़्वालिफाई होने के बाद मिलेगा एनक्यूएएस प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र 

मोतिहारी, 18 दिसंबर: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणीकरण हेतु सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र के विश्लेषण करने हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर पटना से आई दो सदस्यीय टीम के द्वारा जिले के रामगढ़वा प्रखंड अन्तर्गत “धनहर दिहुली”हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ का मूल्यांकन किया गया।

इस दौरान राज्य स्तरीय टीम में उपस्थित पीएमसीएच के डॉ उमाशंकर सिँह,डॉ सोनेवर जॉन लाल जपाइगो के द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा मुआयना किया गया।

वहीं  गर्भवती महिलाओं, शिशु, आम लोगो को मिलने वाली जाँच व स्वास्थ्य सुविधाओं का निरिक्षण किया। मौके पर उपस्थित टीम ने बताया की क़्वालिफाई होने के बाद ही एचडब्लूसी को एनक्यूएएस प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।

मूल्यांकन के दौरान टीम द्वारा सभी अलग अलग कमरों में मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था का गहनता से एक एक बिन्दुओ का मूल्यांकन किया।

इस दौरान रजिस्टर चेक करने के साथ ही उपस्थित महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य जाँच कराने आए लोगों से फीड बैक लिया।

स्वास्थ्य उप केंद्र पर उपलब्ध हैं 131 तरह की दवाएं उपलब्ध है : 

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी भारत भूषण ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 131 तरह की दवाएं 14 प्रकार के जाँच उपलब्ध है।

केंद्र पर सीएचओ द्वारा बताया गया की स्वास्थ्य जाँच के साथ ही कई प्रकार के एक्टिविटी कराए जाते है।लोगो को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाता है।

गंभीर बीमारी के लक्षण होने पर बड़े अस्पताल में रेफर किया जाता है। इससे क्षेत्र के स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। 70% से ऊपर स्कोर मिलने पर नेशनल सर्टिफिकेशन मिलेगा।

उन्होंने बताया की स्वास्थ्य केंद्र का 8 मानकों पर मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

मौके पर राज्य स्तरीय टीम के साथ पिरामल के जिला प्रतिनिधि, राजेश गिरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एन डी सिंह, सीएचओ जावेद इमाम व एएनएम, आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

Check Also
Close