[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

15 जनवरी से शुरू हो रहे एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी बैठक

  • एनडीए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता हेतु प्रदेश कार्यक्रम संयोजक का किया गया गठन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

आगामी 15, 2025 जनवरी से शुरू हो रहे एनडीए जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में एनडीए घटक दलों की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता एवं आपसी समन्वय हेतु प्रदेश कार्यक्रम संयोजक की भी घोषणा की गई।

जिसमें जद(यू0) से प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ‘स्थापना’ श्री चंदन कुमार सिंह, भाजपा से श्री प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, लोजपा(आर) से प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख श्री सुरेंद्र विवेक, हम (से0) राज्य कार्यकारणी सदस्य श्री राजेश रंजन एवं रालोमो से प्रदेश महासचिव श्री सुभाष सिंह चंद्रवंशी को मनोनीत किया गया।

साथ ही इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिशन-225 को लक्ष्य तक पहुंचाने को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई एवं बूथ स्तर तक एनडीए गठबंधन की चट्टानी एकता को बरकरार रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

उक्त बैठक में जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार , लोजपा (आर0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी एवं रालोमो पार्टी की ओर से बतौर प्रतिनिधि श्री सुभाष चंद्रवंशी भाग लिए।

साथ ही बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, भाजपा के संगठन महामंत्री सहित एनडीए के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे।

Check Also
Close