[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

तीर्थ दर्शन और नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो पानी में गंगाजल मिलाकर करें स्नान: – आचार्य पंडित उमेश पाठक

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): आज माघ मास की पूर्णिमा है। इस पर्व पर तीर्थ दर्शन और नदी स्नान करने की परंपरा है। इसी वजह से गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी नदियों में कई श्रद्धालु इस दिन स्नान करने पहुंचते हैं।

अभी प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, माघी पूर्णिमा पर यहां करोड़ों भक्त संगम में स्नान करेंगे। पूर्णिमा पर चंद्र अपनी पूर्ण कलाओं के साथ दिखाई देता है। इस दिन चंद्र उदय के बाद चंद्र की पूजा की जाती है।

मोहनपुर निवासी आचार्य पंडित उमेश पाठक के मुताबिक, जो लोग माघी पूर्णिमा पर नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

गंगाजल न हो तो सामान्य पानी को ही गंगा जल का स्वरूप मानकर स्नान करें। मंत्र – गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु, का जप करते हुए स्नान करें।

स्नान के बाद घर के आसपास ही जरूरतमंद लोगों को भोजन, अनाज, जूते-चप्पल, धन, कपड़े का दान कर सकते हैं।

Check Also
Close