[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

मृतक शिक्षा सेवक के परिजनों को संगठन ने सौंपा 35 हजार रुपए सहयोग राशि

मृतक शिक्षा सेवक के परिजनों को संगठन ने सौंपा 35 हजार रुपए सहयोग राशि

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के प्रखंड सोनो में कार्यरत सभी 114 शिक्षा सेवकों के द्वारा सामुहिक रूप से एक एक दिन की वेतन राशी मृतक बेंजामिन हेंब्रम के आश्रितों को आर्थिक सहयोग के रूप में कुल 35 हजार रुपए की नगद राशि सोंपी गई है ।

शिक्षा सेवक संघ के साथियों ने रविवार को मृतक बेंजामिन हेंब्रम के निवास ग्राम मरियम पहाड़ी पहुंचे और सर्व प्रथम आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए मृत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं मृतक के आश्रितों को दुःख सहने की कामना की गई ।

तत्पश्चात मृतक के आश्रितों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए सहयोग राशि सोंपी गई । ज्ञात हो कि बिते दिनों बेंजामिन हेंब्रम की अप्रत्याशित रूप से मौत हो गई थी ।

मृतक अपने पिछे 38 वर्षीय पत्नी एलिजाबेथ मुर्मू , 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस हेंब्रम एवं 08 वर्षीय पुत्री लीना हेंब्रम के अलावा भाई इग्नसुस हेंब्रम , निकोडिमस हेंब्रम , जोसेफ हेंब्रम , सिमोन हेंब्रम सहित भरा पुरा परिवार को छोड़ कर इस दुनिया से सदा के लिए चले गये ।

श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा सेवक संघ के सदस्यों में संगठन अध्यक्ष प्रकाश दास के अलावा विकास रविदास , जोसेफ सोरेन , सुमनलता मुर्मू , पप्पू रजक , केलास रविदास , संजय मांझी , सुनिल हेंब्रम , चंद्रशेखर रजक , सेरोफीना मुर्मू , लुकश सोरेन , संतोष सोरेन , क्रिस्टोफर सोरेन , निभा किस्कू , सबीना मरांडी आदि शामिल थे ।

Check Also
Close