Saturday 15/ 03/ 2025 

Dainik Live News24
बाबा झुमराज स्थान बटिया में अनोखा होली मिलन समारोह आयोजित कर लोगों को किया गया सम्मानितहोली, प्रेम, भाईचारा और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है:- राजेन्द्र सिंहबरनवाल नव युवक संघ बटिया के द्वारा धुमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह दिनारा प्रखंड के ग्राम पंजरी में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने की शिरकतमोतिहारी में होली पर विधि व्यवस्था को लेकर 442 मजिस्ट्रेट तैनातनोखा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोहहोली को शांति पुर्ण मनाने एस पी ने किया फ्लैग मार्चहोली संस्कृति सनातनियों के लिए एक विरासत है:- विकासपटना में आयोजित करांटे ग्रेडिंग व ओपन फाइनल में सोनो के खिलाड़ी ने जिता गोल्ड मेडल मधुरेंद्र ने देश दुनियां को अपनी कला का लोहा मनवाया है आज मुझे भी रेत में उतर दी:- श्री श्री रविशंकर
Crime Newsदेश

Chandauli: पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे के साथ कुएं में कूदा, शव निकालने के लिए रेस्क्यू में जुटी पुलिस

Chandauli News: थाना अध्यक्ष सकलडीहा राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के साथ शव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। पुत्र के शव को निकालने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया जा रहा है।

Chandauli News: चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव में सोमवार (08 जनवरी) की दोपहर मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया की सुनने वाले की रूह कांप गई। ग्रामीणों की मानें तो मृतक मृत्युंजय सिंह पारिवारिक विवाद के दौरान अपने इकलौते छः वर्षीय पुत्र को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

क्या है मामला?

ग्रामीण जब उसे हॉस्पिटल ले जाने लगे तो, मृत्यंजय ने ग्रामीणों को भगा दिया। वह खुद बेटे को लेकर अस्पताल के लिए निकला गया था। इस दौरान गांव के बाहर खेत में कुआं देखकर मृत्युंजय सिंह पुत्र के साथ कुएं में छलांग लगा ली। आस-पास कम कर रहे मजदूरों ने जब यह दृश्य देखा तो वह चिल्लाने लगे। चिल्लाते हुए ग्रामीणों को सूचना दी गई।

मृत्युंजय का शव कुएं से बाहर निकाला

 

ग्रामीणों की सूचना पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि, लगभग घंटाभर बितने के बाद मृतक पिता मृत्युंजय सिंह का शव बाहर निकाल लिया गया। खबर लिखे जाने तक 6 वर्षीय पुत्र का शव कुएं में ही फंसा था। पुलिस लोहे के कांटे के सहारे निकालने में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि, मृतक की दो शादी हुई थी। दूसरी पत्नी से पांच लड़कियों के बाद एक पुत्र हुआ था।

पुत्र का शव निकालने की जद्दोजहद

थाना अध्यक्ष सकलडीहा राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के साथ शव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। पुत्र के शव को निकालने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया जा रहा है।

 

रिपोर्ट – नितेश सिंह यादव

 

 

Check Also
Close