[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशदेश

प्रेम कुमार त्रिपाठी कृत उपन्यास “हिसाब अभी बाकी है” का हुआ भव्य लोकार्पण

रिपोर्ट बिरेंद्र कुमार 

प्रतापगढ़ । नगर से सटे ग्राम पूरेईश्वरनाथ में सृजना साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में जनपद के वरिष्ठ कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम कृत उपन्यास “हिसाब अभी बाकी है” का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं धूप जलाकर सरस्वती वंदना कर किया गया।

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ने कहाकि “हिसाब अभी बाकी है” एक शिक्षाप्रद उपन्यास है जो समाज में सुधारात्मक प्रवृत्ति विकसित करेगा।

कथानक के प्रमुख पात्र चुहड़मल के पापों का प्रतिफल उसके जीवनकाल में ही मिल जाता है जिससे पाप से विरत रहने का संदेश मिलता है।

मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डाॅ० अर्जुन पाण्डेय ने कहाकि “हिसाब अभी बाकी है” बेल्हा में लिखा जाने वाला मुंशी प्रेमचंद के बाद का कालजयी उपन्यास है।भाषा-शैली, कथानक तथा संवाद उच्च कोटि के हैं। इसमें अन्त तक रोचकता तथा उत्कंठा बनी रहती है।

डाॅ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’, डाॅ० अर्जुन पाण्डेय, डाॅ० अभिमन्यु पाण्डेय को साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहाकि कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी का उपन्यास “हिसाब अभी बाकी है” कालजयी एवं समाज का पथ प्रशस्त करेगा।
कार्यक्रम में डाॅ० अभिमन्यु पाण्डेय, आनन्द मोहन ओझा, कुंजबिहारी काकाश्री, विनोद पाण्डेय, विवेक यादव, महेन्द्र कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार निलय द्वारा तथा आभार ज्ञापन माया त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Check Also
Close