रांची और न्यू गिरिडीह के बीच चलायी जा रही 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार
अब चलेगी रांची से मधुपुर तक
बिहार राज्य संवाददाता वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
हाजीपुर: 04.01.2024: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रांची और न्यू गिरिडीह के मध्य परिचालित की जा रही 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार मधुपुर तक करने का निर्णय लिया गया है । यह परिचालन विस्तार दिनांक 06.01.2024 से प्रभावी होगा ।
दिनांक 06.01.2024 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस रांची से 06.00 बजे खुलकर 06.23 बजे टाटीसिलवे, 06.31 बजे मेसरा, 07.19 बजे बरकाकाना, 08.13 बजे हजारीबाग टाउन, 10.05 बजे कोडरमा, 10.59 बजे महेशपुर, 11.27 बजे धनवार, 11.52 बजे जमुआ रूकते हुए 12.58 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी तथा यहां से यह 13.00 बजे खुलकर 13.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी ।
वापसी में, दिनांक 06.01.2024 से गाड़ी सं. 18618 मधुपुर-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से 15.00 बजे खुलकर 15.50 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी और वहां से 15.52 बजे खुलकर 16.20 बजे जमुआ, 16.55 बजे धनवार, 17.23 बजे महेशपुर हाल्ट, 18.00 बजे कोडरमा, 19.50 बजे हजारीबाग टाउन, 20.55 बजे बरकाकाना, 21.58 बजे मेसरा, 22.30 बजे टाटीसिलवे स्टेशनों पर रूकते हुए 23.15 बजे रांची पहुंचेगी ।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी